जीजा-साली का रिश्ता हुआ शर्मसार, साली से दुष्कर्म के आरोप में जीजे पर FIR

7/19/2021 2:37:16 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपने ही जीजा के खिलाफ मारपीट व जबरजस्ती दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया गया कि उसका जीजा आए दिन उसके साथ जबरदस्ती मारपीट करता है और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है लेकिन हद तो तब हो गई जब जीजा ने जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस पर युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर जीजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने संबंधित मामले में गंभीरता दिखाते हुए तत्परता से आरोपी जीजा विजय के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

meena

This news is Content Writer meena