रिश्ते शर्मसार! ससुर ने बहू से की छेड़छाड़, पति ने भी नहीं सुना दर्द, थाने पहुंची बहू

2/24/2022 8:50:13 PM

आगर मालवा(सय्यद जाफर हुसैन): मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां कांकर गांव में एक ससुर अपनी ही बहू पर गंदी नजर रखता था और उसने बहू के साथ छेड़छाड़ की। घटना का पता लगने बावजूद पति खामोश रहा आखिरकार बहू ने पुलिस में शिकायत की जिसके आधार पर आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना 22 दिन पहले 2 फरवरी 2022 की है। महिला अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसका ससुर वहां पहुंचा और हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके चिल्लाने पर आरोपी ससुर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। अपने साथ हुई घटना की जानकारी पीड़िता ने पति और सास को दी, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी।

आखिरकार महिला ने मायके वालों को अपबीती सुनाई, उसके बाद उज्जैन निवासी अपने बड़े पापा और मम्मी की समझाईश के बाद महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ससुर पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News