सगे चाचा की शर्मनाक करतूत, 7 साल की भतीजी को डरा धमकाकर किया दुष्कर्म

9/29/2022 5:47:04 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): रिश्तों को शर्मसार कर देने ऐसे चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने अपनी 7 वर्षीय भतीजी अश्लील हरकतें कर उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। घटना में पुलिस ने बच्चे की काउंसलिंग कराई और शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल महिला थाना पुलिस को पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी। 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ घर में ही रहने वाले उसके सगे चाचा ने पिछले कई दिनों से बच्ची के माता-पिता काम पर बाहर जाने के बाद उसे अश्लील हरकत कर उसे शारीरिक संबंध बना रहा था। बच्ची ने यह बात अपने माता पिता को बताई। उसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। वही बच्ची की पुलिस द्वारा काउंसलिंग की गई जिसके बाद चाचा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

meena

This news is Content Writer meena