शंकराचार्य का बड़ा बयान, कहा -गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने वाले हिंदू नहीं

6/1/2019 5:55:14 PM

भोपाल: नाथूराम गोडसे और राष्ट्रवाद को लेकर छिड़े विवाद के बीच शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, जो गोडसे को राष्ट्रभक्त बताता है, वह हिंदू ही नहीं है। हिंदू धर्म में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। शंकराचार्य ने EVM की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए। 


साध्वी प्रज्ञा पर बोला हमला
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने सीधे-सीधे प्रज्ञा ठाकुर पर हमला किया।  उन्होंने कहा कि जो लोग गोडसे को राष्ट्रभक्त बताते हैं, वह हिंदू हो ही नहीं सकते. सनातन धर्म में कभी निहत्थे पर वार नहीं किया जाता. महात्मा गांधी ने कभी हथियार नहीं उठाया। शंकराचार्य ने कहा कि, विचारों की लड़ाई विचार से लड़ना चाहिए, हथियार से नहीं.



भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा चुनाव कैंपेन के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। बाद में इंदौर से विधायक उषा ठाकुर ने भी ऐसा ही बयान दिया था। ग्वालियर आए शंकराचार्य ने शनिवार) को नाम लिए बिना सीधे-सीधे प्रज्ञा ठाकुर के धर्म पर ही सवाल उठा दिया।

suman

This news is suman