kamal nath के बंगले के सामने धरने पर क्यों बैठी महिला नेत्री, जानिये पूरा मामला

6/10/2022 5:28:21 PM

भोपाल (विवान तिवारी): मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव (panchayat and urban body election 2022) में टिकट को लेकर पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता ऐंठी चोटी का जोर लगा रहे हैं। लेकिन इनमें से कईयों को निराशा हाथ लग रही है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में कमलनाथ (protest front kama nath bagle) के बंगले के सामने ग्वालियर से कांग्रेस नेत्री शांति कुशवाहा (shanti kushwah gwalior) धरने पर बैठ गई। 

टिकट नहीं मिलने के बाद धरने पर महिला नेत्री 

मजदूर कांग्रेस यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष शांति कुशवाह टिकट नहीं मिलने से नाराज है। जिसके बाद वह पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले के बाहर धरने पर बैठ गई। शांति कुशवाह मीडिया से कहा कि वह लगातार कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी में जमीनी स्तर से कार्य कर रही हैं। उसके बावजूद पार्टी ने उन्हें दरकिनार किया है। जिसके बाद उन्होंने आज मजबूरन धरने पर बैठना पड़ रहा है।

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh