राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर भड़के शिव कुमार डहरिया, बोले- क्या बाप, बेटे को कर्ज नहीं दे सकता?

6/15/2022 4:59:45 PM

रायपुर (शिवम दुबे): मंत्री शिव कुमार डहरिया (minister shiv kumar dahariya) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी (bjp) पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस नेता (congress leader) शिव कुमार डहरिया ने दिल्ली में राहुल गांधी (rahul gandhi), सीएम बघेल (bhupesh baghel) समेत कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया है। कांग्रेस नेता ने ED की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि लगातार 3 दिनों से भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग करके विपक्ष को परेशान कर रही है। कोई बाप अपने बेटे को कर्ज नहीं दे सकता क्या? 

क्या बाप, बेटे को कर्ज नहीं दे सकता?:  शिव कुमार डहरिया

शिवकुमार डहरिया (minister shiv kumar dahariya) ने बताया कि नेशनल हेराल्ड (national herald case) एक समाचार पत्र की स्थापना कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की आवाज बनी थी। हाल ही में इस समाचार पत्र जो कर्जे में था, उस संस्था को 100 करोड़ की सहायता दी थी। क्या कोई बाप अपने बेटे को कर्ज नहीं दे सकता? भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करके कांग्रेस ने उजागर करने का काम किया है। 

तानाशाही पर उतर आई है बीजेपी: मंत्री शिव कुमार

शिवकुमार डहरिया ने कहा कि रमन सिंह के भी भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैंं, उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? शिवकुमार डहरिया (minister shiv kumar dahariya) ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार (modi government) तानाशाही पर उतर आई है। राहुल गांधी (rahul gandhi) केंद्र का खुलकर विरोध करते हैं। भाजपा, कांग्रेस और विपक्षी पार्टी को दबाने का काम कर रही है। हमारे नेताओं ने इस देश के लिए बलिदान दिया है। रमन सिंह मामले में ED उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं कर रही है। कुछ नेताओं को भाजपा में डरा धमकाकर शामिल करना चाहते हैं।

छत्तीसगढ़ राजभवन के सामने देंगे धरना: कांग्रेस

हमारी पार्टी किसी से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस के मुख्यालय में नहीं जाने दिया जा रहा है। हमारे पदाधिकारियों से हमें नहीं मिलने दिया जा रहा है। इस तरह का अन्याय अंग्रेजों ने नहीं किया था। इसके विरोध में गुरूवार को कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजभवन के सामने धरना देने के साथ राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपेंगे। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh