BJP का दांव पड़ा उल्टा, किसान कर्जमाफी की लिस्ट में शिवराज सिंह के रिश्तेदार भी शामिल

5/8/2019 3:29:46 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में किसान कर्ज माफी का मुद्दा काफी गहराया हुआ है। बीजेपी किसान कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस को लगातार घेरती आई है। जिसके चलते बीजेपी ने कांग्रेस से किसान कर्जमाफी के सबूत मांगे थे। कांंग्रेस ने मंगलवार को उन किसानों की लिस्ट पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को सौंपी है जिनके कर्जमाफी कर दिया गया है। इसमें मजे की बात यह थी कि इस लिस्ट में शिवराज के रिश्तेदार भी शामिल हैं जिन्हेंं कर्जमाफी का लाभ मिला है। जिसके बाद बीजेपी पार्टी का दांव उल्टा पड़ता दिख रहा है।




जिसका दावा एक इंटरव्यू में भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की कर्जमाफी की योजना का लाभ लेने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार भी शामिल हैं। कांग्रेस ने यह लिस्ट मीडिया में भी जारी कर दी है। इस पूरे घटना क्रम से बीजेपी बैकफुट पर नजर आ रही है। 




बता दें कि, इस लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित सिंह, चाचा के बेटे निरंजन सिंह, रिश्तेदार कल्याण सिंह, कावेरी बाई, ताहर सिंह, साध्वी सिंह, निरंजन सिंह प्रभा बाई चौहान, अखिलेश चौहान, परेश, आदित्य, गोपाल सिंह चौहान, विमलश चौहान, बैजन्त बाई सहित जैत गांव के तमाम किसानों के नाम शामिल हैं। जैतगांव शिवराज सिंह चौहान का पुश्तैनी गांव है। कांग्रेस ने नसीहत दी है कि शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाने से पहले कम से कम अपने परिवार वालों से उनके खाते में आई रकम की पुष्टि कर लें।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR