शमशाबाद का शिवालय चौक मंदिर में शिव महापुराण का आयोजन, हर-हर महादेव से गूंजा नगर

7/30/2022 7:41:45 PM

शमशाबाद(धर्मेंद्र प्रजापति): शमशाबाद में शिवालय चौक मंदिर पर सात दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा व  पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक पं. राज कुमार पाठक ने कहा कि शिव महापुराण हर व्यक्ति का कल्याण करती है। सत्संग को जीवन में तारे यह अंत समय मानव जीवन के कल्याण का मार्ग है। हम जल जैसे निर्मल, दूध जैसे मधु और फूल की तरह कोमल बनेंगे तभी ईश्वर को प्राप्त कर सकेंगे। मनुष्य अपने सांसारिक जीवन में संयम, नियम व अपने आचरण के प्रति कोमल बने।

PunjabKesari

कथावाचक ने कहा कि भक्ति प्रत्येक मानव मात्र के अंदर होना चाहिए। यही हमारे जीवन को तारती है। हम अपने जीवन में सत्संग रूपी दीपक की लो जलाएं, यही सत्संग रूपी लो हमारे जीवन को सार्थक बनाएगी। मनुष्य जीवन में भक्ति मार्ग में शिव की भक्ति का मार्ग हमारे जीवन में प्रबल हो। शिव महापुराण कथा से पूरे नगर में भक्तिमय हो गया। सभी श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग बनाये जा रहे हैं व विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। कथा के मुख्य यजमान व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी द्वारा पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ की आरती व प्रसादी वितरित की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News