शिवराज के साले का ''नॉनस्टाप 150'', हिला दी जीजा की कुर्सी

11/4/2018 4:04:15 PM

भोपाल: विधानसभा चुनाव के ऐन वक्त पहले शिवराज के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, इस बीच उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए एक सांस में बालाघाट की वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के 150 गांवों के नाम गिना दिए और उन्होंने मीडिया के सामने चैलेंज भी किया कि कोई उनकी तरह एक सौ पचास गांवों के नाम यूं गिनाकर बताए।

संजय सिंह के इस तजुर्बे से मीडिया और कांग्रेसी नेता भी हैरान रह गए। संजय की इस अंदाज से ही पता लगाया जा सकता है कि, वे विधानसभा चुनाव को लेकर कितने तैयार हैं।

कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री के साले संजय सिंह मूल रूप से महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के रहने वाले हैं, लेकिन जब से शिवराज मुख्यमंत्री बने हैं तब से उन्होंने प्रदेश की सीमा वाले क्षेत्र में तेजी के साथ अपनी पैठ बनाई है। संजय सिंह बालाघाट में काफी समय से सक्रिय हैं और वारासिवनी सीट पर अपनी रुचि भी दिखाई है। यहां उनका जनता के बीच अच्छा प्रभाव भी बताया जाया है। उनके इतने प्रभाव के कारण संभव हो सकता है  कि कांग्रेस उन्हें यहां से मैदान में उतार दे।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar