आगर-मालवा में बोले शिवराज- मुख्यमंत्री महाराज को बनना था, बना दिया कमलनाथ को

7/14/2020 6:09:35 PM

आगर मालवा (फहीम कुरेशी): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान औऱ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज देवास और आगरमालवा में ताबड़तोड़ रैलियां की। इस बीच आगरमालवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस को महाराज के कारण वोट मिले थे। सीएम महाराज को बनाना था, लेकिन बना दिया कमलनाथ को। कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 15 माह में प्रदेश को बर्बाद कर दिया। शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था।


CM शिवराज ने कहा कि आगर मालवा का विकास भाजपा ने किया है। पूर्व की कमलनाथ सरकार ने कई योजनाओं को बंद कर दिया। हमारी सरकार आते ही संबल योजना फिर शुरू कर दी। 12वीं का रिजल्ट आने दो, बच्चों को लैपटॉप दिया जाएगा। वहीं मंच पर मौजूद शिवराज के साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि 15 महीने में कोई भी काम नहीं हुआ। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया, किसानों को धोखा दिया गया।



बता दें कि बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया सीएम शिवराज के साथ जनता को संबोधित करने निकले थे। इस बीच पहले वे देवास के हाटपिपल्या गए। वहां जनता को संबोधित करने के बाद आगर मालवा में जनता को संबोधित किया। इस बीच शिवराज औऱ सिंधिया ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया।
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar