शिवराज बोले- कांग्रेस ने जासूसी करके नरसिम्हा और शास्त्री जी को निपटाया, रात में चोरी छिपे राहुल...
7/20/2021 8:20:27 PM
भोपाल (प्रतुल पाराशर): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास सब ने देखा है, और इतिहास में अगर हम जाएं तो कांग्रेस कोई दल नहीं दलदल दिखाई देगा। आप देखिए मध्यप्रदेश में भी कमलनाथ जी को निपटाने का काम किसने किया, श्रीमान दिग्विजय सिंह जी ने, वे एक-एक पल की जानकारी रखते थे और पीछे से सरकार भी खुद ही चलाते थे। वहीं जासूसी कांड को लेकर बोलते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने जासूसी करके पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और नरसिम्हा राव को भी नहीं छोड़ा।
श्री राहुल गांधी जी खुद राजनीतिक रूप से शून्य हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 20, 2021
आलू से सोना बनाने वाले व्यक्ति का फोन टेप करवा कर हम क्या करेंगे?
कांग्रेस खुद जासूसों से भरी हुई पार्टी है! pic.twitter.com/J89yMet5YH
जासूसी के सवाल पर बोले शिवराज...
जासूसी के सवाल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस कैसे कैसे जासूसी करवाती है, उसके कुछ और उदाहरण आपके सामने प्रस्तुत करना चाहता हूं। राहुल गांधी जी देर रात को चीन की एंबेसी जाते हैं और गुपचुप तरीके से जाते हैं। इसलिए पहले राहुल गांधी बताएं, गुपचुप क्यों गए..? देर रात को क्यों गए..? मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान जाते हैं। देश में नहीं विदेश में जाकर देश की सरकार गिराने के लिए पाकिस्तान का सहयोग मांगते हैं।