शिवराज ने कमलनाथ को दिया अल्टीमेटम, अगर बात न बनी तो करेंगे आंदोलन

2/12/2019 12:23:41 PM

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेशक सत्ता से दूर हो गए हैं। लेकिन जनता के दिल में अपने लिए जगह बनाए रखने के लिए वे लगातार सरगर्म रहे हैं। इसी कड़ी में किसानों के हित में उन्होंने लगातार सीएम कमलनाथ को कई पत्र लिखे। लेकिन उनके किसी पत्र का कोई संतुष्टि न होने पर अब पूर्व सीएम ने कमलनाथ सरकार को अल्टीमेटम दिया है।



शिवराज ने कहा है कि अगर कमलनाथ सरकार किसानों की समस्याएं हल नहीं करेंगे तो वे खुद कमलनाथ से मिलेंगे। इसके बावजूद भी अगर बात न बनी तो वे किसानों के हितों के लिए आंदोलन की सहारा लेंगे। शिवराज ने किसानों की धान खरीदी पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं उन्होंने 25 लाख किसानों की कर्जमाफी पर कहा कि सीएम कमलमाथ से मिलकर किसानों की समस्यायों को लेकर चर्चा की जाएगी। कर्जमाफी में सरकार का अलग अलग बयान सामने आता है, कभी 35 लाख तो कभी 25 लाख। 10 दिन में सरकार ने कर्जमाफी का वादा किया था। लेकिन दो महिने हो गए है और अब तक किसानों का कर्जा माफ नही हुआ है। 60 दिन में वादे के अनुसार अब तक 6 मुख्यमंत्रियों को बदल जाना था। अगर ऐसा ही चलता रहा और किसानों की समस्या नही सुलझी तो बीजेपी आंदोलन करेगी। शिवराज ने कहा कि धान से लेकर उड़द तक हर फसल वाला किसान परेशान है। 40 किलो प्रति बोरी धान लेने के बजाय 41 किलो 200 ग्राम प्रति बोरी धान तौली जा रही है। न तो धान खरीदी हो रही है और न ही तौली जा रही है। किसानों की फसल खुले में पड़ी है।



सत्ता बदलने के बाद लगातार हो रहे तबादलों को भी शिवराज ने सीएम कमलनाथ पर हमला बोला है। शिवराज सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि बार-बार के तबादलों से अफसरों का मनोबल गिरता है। तबादलों के जरिए प्रदेश में अराजकता का माहौल बन रहा है। मुख्यमंत्री के नाम पर कोई सुपर पावर तबादलों में जुटा हुआ है। 15 दिन में अफसर को बदल देने से प्रशासनिक व्यवस्था पर बुरा असर पड़ता है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं हैं कि शिवराज ने कमलनाथ सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। लेकिन यहीं वजह है कि वे सत्ता जाने के बाद भी जनता के प्रशंशक बने हुए हैं।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR