शिवराज सरकार पुजारियों को देगी मानदेय राशि, कांग्रेस ने यह कहकर जताया ऐतराज

5/16/2020 5:19:28 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने कोरोना संकट में मठ-मंदिर के पुजारियों को खर्च चलाने में दिक्कत न हो इसलिए 8 करोड़ रुपए जारी किए। इस बात की जानकारी धर्मस्व विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मनोज श्रीवास्तव ने दी। वहीं पूर्व की कमलनाथ सरकार में जनसंपर्क मंत्री रहे पीसी शर्मा ने सरकार द्वारा जारी इस राशि पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री ने इस राशि को बहुत ही कम बताया है और इसे बढ़ाने की भी मांग की है।



शिवराज सरकार में धर्मस्व विभाग के एसीएस मनोज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवराज सरकार की तरफ से जारी 8 करोड़ रुपए का प्रयोग पूजारियों को गुजारा भत्ता दिए जाने के तौर पर किया जाएगा। इसका लाभ राज्य के सभी छोटे-बड़े मठों के पुजारियों को मिलेगा। वहीं इस राशि के जारी होने के बाद कांग्रेस हमलावर दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि पुजारियों के लिए सरकार 8000 करोड़ सेंसन करने की बात कर  रही है। हमने अपनी सरकार में पुजारियों का मानदेय तीन गुणा बढ़ाया था। मंदिर बंद है फिर भी पुजारियों को मानदेय नहीं दिया। हमने तो पुजारियों को 10,000 रुपये दिए जाने की मांग की थी। जो अभी तक नहीं मिला। सरकार को मंदिर हो या दूसरे धर्मस्थल सभी लोगों की सहायता करनी चाहिए।

 

meena

This news is Edited By meena