मध्य प्रदेश के रुझानों पर गदगद हुए शिवराज , लगाए भारत माता की जय के नारे, किया जीत का दावा...

12/3/2023 11:13:05 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश में मतगणना अभी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा भारत माता की जय जनता जनार्दन की जय आज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद और आदरणीय नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से उन्होंने शुभकामनाएं भी दी हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोदी जी एमपी के मन में हैं और मोदी जी के मन एमपी में हैं। उन्होंने यहां सार्वजनिक रैलियां कीं और लोगों से अपील की और वह लोगों के दिलों को छू गई। ये रुझान उसी का परिणाम हैं। डबल इंजन सरकार ठीक है।" केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया और यहां जो योजनाएं बनीं, उन्होंने भी लोगों के दिलों को छू लिया। मध्य प्रदेश एक परिवार बन गया... मैंने पहले भी कहा था कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हमारे प्रति लोगों का प्यार हर जगह दिखाई दे रहा है।"



मध्य प्रदेश में भाजपा बढ़त की ओर है, कांग्रेस फिलहाल पीछे चल रही है । मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई है। गिनती शुरू होते ही रुझान भी आना शुरू हो गए। इन रुझानों पर कमलनाथ ने कहा है कि मैंने अभी तक रुझान नहीं देखे हैं। लेकिन मुझे मध्य प्रदेश की जनता पर पूरा भरोसा है।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma