शिवराज ने 15 साल तक प्रदेश की जनता को लूटा व झूठे वादे किए: कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव

11/14/2019 3:20:48 PM

विदिशा (अभिनव चतुर्वेदी): मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और विदिशा जिले के प्रभारी हर्ष यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आरोप कि कांग्रेस सरकार में पैसों की लूट और प्रदेश को बर्बाद करने पर पलटवार किया है।

कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे खुद लुटेरे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने खुद 15 साल तक जनता को लूटा, झूठे वादे किए वो अब प्रदेश को बचाने की बात करते हैं। विदिशा के शमशाबाद में राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने दिया बयान।

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh