MP News: मध्य प्रदेश में प्रचंड जीत के बाद पत्नी और दोनों बेटों के साथ भोजन करने होटल पहुंचे शिवराज...

12/5/2023 1:39:44 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में रविवार को चुनाव के नतीजे आ गए और भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कूल मूड में नजर आए। मुख्यमंत्री पत्नी साधना और दोनों बेटों के साथ भोजन करने भोपाल के एक होटल में पहुंचे और यहां पर उन्होंने परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताए। शिवराज सिंह चौहान भोपाल के एमपी नगर स्थित एक होटल पहुंचे और यहां पर उन्होंने अपनी पत्नी साधना और दोनों बेटों के साथ भोजन किया।

 

बता दें की रविवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए। जिसमें भाजपा को प्रचंड जीत मिली तो कांग्रेस बुरी तरह से हार गई है। मतगणना से पहले कांग्रेस लगातार जीत का दावा कर रही थी लेकिन कांग्रेस को 66 सीट हाथ लगीं वहीं भाजपा को मध्य प्रदेश में 163 सीट मिली हैं।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma