शिवराज का आरोप-दिग्विजय ने आतंकवाद और सिमी को दिया बढ़ावा, मैने ढेर किया

5/5/2019 11:09:25 AM

भोपाल: बीजेपी ने शनिवार को कमलनाथ सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया था और कई मुद्दों को लेकर सरकार का घेराव किया था। अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भोपाल लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। शिवराज का आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने आतंकवाद और सिमी को बढ़ावा दिया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने सिमी जैसे संगठन को पालापोसा है।लेकिन मैंने सिमी आतंकियों को ज्यादा दूर नहीं जाने दिया और सबको ढेर करवा दिया।शिवराज के इस बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो चली है।
 


 

शिवराज ने साधा दिग्विजय पर निशाना
दरअसल, शनिवार को शिवराज ने भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में फंदा में आम सभा को संबोधित किया था और दिग्विजय पर जमकर हमला बोला। शिवराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह सिमी का पालन-पोषण करने वाले नेता हैं। दिग्विजय ने सिमी और आतंकवाद को बढ़ावा दिया और उनकी ही भाषा बोली। लेकिन मैंने सिमी आतंकियों को ज्यादा दूर नहीं जाने दिया और सबको ढेर करवा दिया। शिवराज इतने पर ही नही रुके और उन्होंने जनता को दिग्विजय सिंह के कार्यकाल की याद भी दिलाई। उन्होंने कहा कि लंगड़ी सरकार गजब ठाह रही है।मामा को आज भी जनता याद करती है. दिग्विजय सिंह अपने साथ जनरेटर लेकर घूम रहे हैं। 

suman

This news is suman