शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- संस्कार और विवेक हो चुके हैं गायब

4/23/2019 3:51:44 PM

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के संस्कार और विवेक गायब हो चुके हैं।

 

शिवराज ने ट्वीट कर साधा निशाना
चौहान ने  ट्वीट कर कहा कि, किसी भी अनजान व्यक्ति को हम और आप भाई या बहन कह कर बुलाते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हमारे भाई-बहनों को,ऐ सर्जिकल स्ट्राइक,ऐ गुलाबी शर्ट, वो नीली पैंट,ये लाल दुपट्टा इत्यादि कह कर बुलाते हैं। संस्कार और विवेक सब गायब हैं।


 


दरअसल दिग्विजय सिंह का राजधानी भोपाल में एक सभा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। चुनावी वादे के संदर्भ का जिक्र करते हुए कहा कि, क्या किसी के खाते में 15 लाख रूपए आए। इस पर वहां बैठे गुलाबी शर्ट पहने एक युवक ने हाथ उठा दिया। दिग्विजय सिंह ने उसे मंच पर बुलाया। इस दौरान युवक ने माइक सामने आते ही कहा, 'सर्जिकल स्ट्राइक करके मोदीजी ने आतंकवादियों को मारा‘। इतना सुनते ही दिग्गी ने युवक से माइक छीन लिया और एक व्यक्ति ने उसे मंच से उतार दिया। इसी बीच दिग्विजय उसे ‘ऐ सर्जिकल स्ट्राइक'और‘ऐ गुलाबी शर्ट 'जैसे संबोधन से संबोधित करते सुनाई देते हैं। समझा जा रहा है कि शिवराज के ये ट्वीट उसी वीडियो के संदर्भ में सामने आए हैं।

suman

This news is suman