किताबों में से हटेंगे शिवराज के संदेश, कमलनाथ सरकार ने जारी किए आदेश
6/28/2019 4:25:21 PM
भोपाल: प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने तुगलकी फरमान सुनाया है। जिसके तहत सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क वितरित की जाने वाली पाठ्यपुस्तकों में छपे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश 'वक्त है बदलाव का' वाले पेज को हटाए जाने की बात कही है। यह आदेश राज्य शिक्षा केन्द्र की संचालक आईरीन सिंथिया जेपी ने प्रदेश के समस्त कलेक्टरों को जारी किया है।
कमलनाथ सरकार के इस आदेश के पालन हेतु पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का पर्चा फाड़कर निकाला जा रहा है। आदेश के अनुसार, निगम के भंडार और डिपो में मौजूद ऐसी किताबों से भी संदेश को विलोपित किए जाने का उल्लेख किया गया है।