शिवराज का सवाल-असली मुख्यमंत्री कौन, कमलनाथ या दिग्विजय!

1/22/2019 6:04:02 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, 'प्रदेश में यह समझ में नहीं आ रहा है कि असली मुख्यमंत्री कौन है। कोई भी सवाल मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछा जाता है और उत्तर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देते हैं। उन्होंने कहा कि अब यह असमंजस पैदा हो गया है कि प्रदेश के असली मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं या दिग्विजय सिंह।
 

 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने पूरी सरकार पर कब्जा कर प्रशासन को अपने हाथ में ले लिया है'। शिवराज ने आगे कहा कि, 'कई जगह BJP बहुत कम अंतर से हारी है। इस तरह की‘अधूरी' सरकार भाजपा भी बना सकती थी, किंतु स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के अनुयायी होने के कारण भाजपा खरीद-फरोख्त की नीति पर नहीं चली'। भाजपा जब भी सरकार बनाएगी पूर्ण बहुमत से बनाएगी'। उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी लोकप्रियता साबित कर देगी। 

 

 

suman

This news is suman