शहरवासियों ने गंदे पानी में बहाया शिवराज का पुतला, जानिए क्यों

7/14/2018 5:56:11 PM

खंडवा :  कलेक्टर बंगले के पीछे की बस्ती में मुलभुत सुविधाए नहीं होने से वार्ड वासियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला सड़क पर भरे गंदे पानी में बहा दिया। स्थानीय वार्डवासियों ने मांग की कि उन्हें मुलभुत सुविधाएं प्रदान की जाए। प्रदर्शन कर रहे वार्ड वासियों ने विधायक देवेंद्र वर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

भाजपा प्रदेश में हुए विकास को लेकर विकास यात्रा निकाल कर ये बताना चाहा की उनकी सरकार ने प्रदेश में खूब विकास किया हैं।  अब भाजपा के विकास की पोल खुलने लगी है। खंडवा के वार्ड क्रमांक-5 के रहवासियों ने वार्ड में मूलभू व्यवस्था नहीं होने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला गंदे पानी में बहा कर विरोध जताया। लोगों का कहना है कि  स्थानीय पार्षद , महापौर और विधायक सभी ने वार्ड में सुविधा देने का वादा किया था पर अब तक एक भी सुविधा नहीं दी गई। वार्ड में ना तो सड़क हैं ना पानी और ना ही स्ट्रीट लाइट। ऐसे ने सभी वार्डवाहियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। प्र

suman

This news is suman