DSP हत्याकांड पर शिवराज का तंज- MP में गुंडे-बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं

5/2/2019 11:29:35 AM

भोपाल: बुधवार शाम को राजधानी में डीएस की हुई हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिय निशान उठ रहे हैं। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधे प्रदेश सरकार को घेरा है। शिवराज सिंह ने ट्वीट में लिखा कि -प्रदेश में अब गुंडे बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं।


शिवराज सिंह ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ट्वीट करते हुए लिखा कि-प्रदेश की राजधानी में एक पुलिस अधिकारी की सरेआम हत्या होने से ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण घटना और कोई नहीं हो सकती। शिवराज सिंह ने आगे लिखा-कानून व्यवस्था की स्थिति कहीं भी नहीं बची। गुंडे बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं।


गौरतलब है कि, बुधवार रात जिला पुलिस मुख्यालय सीआईडी शाखा में पदस्थ डीएसपी गोरेलाल अहिरवार की उनके घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने हिमांशु नाम के युवक को पकड़ा है। हिमांशु महिला हवलदार का बेटा है। बताया जा रहा है कि महिला हवलदार और डीएसपी के बीच संबंध थे। इसी को लेकर हवलदार का बेटा संपत्ति में हिस्सेदारी मांगने पहुंचा था।
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR