कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफा देने पर बोले शिवराज- डूबते हुए जहाज की सवारी कोई नहीं करना चाहता

10/25/2020 6:06:23 PM

मंदसौर/आगर (प्रीत शर्मा/फहीम कुरेशी): सुवासरा विधानसभा में आमसभा को संबोधित करने आये सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जमकर  कांग्रेस पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची है, डूबते जहाज की सवारी कौन करना चाहता है। इसलिए विचारवान लोग कांग्रेस छोड़ रहे है और विकास के लिए बीजेपी में आ रहे है। सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर निशाना साधा और कहा कि ये देश वाली कांग्रेस नहीं है। प्रदेश वाली कांग्रेस है। यहां सब कुछ कमलनाथ हैं। बोले बाकी कांग्रेस अनाथ हो गई है। लोग आना चाह रहे कांग्रेस से जिनको लेने का फैसला भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा कर रहे है। 

नकुल नाथ के ट्वीट के जवाब देते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि यह तो अपने आप जनता बता देगी। लेकिन मध्यप्रदेश को मंडी न समझे मंडी कांग्रेस ने बनाई थी। वल्लभ भवन को दलालों के अड्डा बना दिया था। बोले आपकी पार्टी में इतने बरसो से रहे, खुद्दार रहें। आप उन्ही पर आप आरोप लगा रहे हो शर्म आनी चाहिए आपको।

दरअसल कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने ट्वीट किया था कि भाजपा को उपचुनाव में हारने का डर है। इसलिए उन्होंने खरीद फरोख्त पुनः शुरू कर दी है। मंदसौर के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगर मालवा के कानड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ औऱ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही दमोह विधायक के कांग्रेस छोड़ने पर कमलनाथ पर तंज भी कसा।  

Vikas Tiwari

This news is Vikas Tiwari