शिवराज बोले: कांग्रेसियों ने प्रदेश बर्बाद कर दिया और आरोप भाजपा पर लगाते हैं

6/20/2018 3:54:35 PM

सीहोर: CM शिवराज सिंह बुधवार को सीहोर के अल्हदाखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर ग़रीबी को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबी हराएंगे, कहते-कहते केवल गरीबों का शोषण करती रही।

लेकिन मैंने ग़रीबी हटाने का संकल्प लिया है और यह काम पूरा करके दिखाऊंगा। मुझे किसान विरोधी कहते हैं, लेकिन कांग्रेसी पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें। कांग्रेसियों ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया और आरोप भाजपा पर लगाते हैं। ये मुझे गाली देंगे, जिन्होंने देश बर्बाद किया।  ये अंग्रेजों के गुलाम हैं, जिन्हें प्रदेश की सड़कें अच्छी नज़र नहीं आती। 

 

suman

This news is suman