शिवराज बोले, 'मैं CM नहीं लेकिन जनता के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा'

2/18/2019 1:49:49 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज़ हो गया है। अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। उन्होंने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते कहा कि, 'मुझे पता है कि मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं। लेकिन जनता की लड़ाई लड़ने का काम करता रहूंगा।'

 

कमलनाथ सरकार को दी चेतावनी
पूर्व सीएम ने कहा कि 'धान की खरीदी नहीं हो रही है। खरीदा हुआ उड़द भी वापस किया जा रहा है। किसान को उपज का भुगतान नहीं मिल रहा है। कांग्रेस के राज में किसानों की हालत बदतर हो गई है। शिवराज ने कमलनाथ सरकार को चेतावनी दी कि 'अगर हालत नहीं सुधरी तो, किसानों की लड़ाई सड़क पर लड़ी जाएगी।'

 

 

suman

This news is suman