यूक्रेन में फंसे छात्रों को लाने के लिए सरकार कर रही है प्रयास, मदद के लिए सामने आया दो छात्रों का वीडियो

2/25/2022 7:10:35 PM

शहडोल (अजय अरविंद नामदेव): रूस के हमले के बाद से यूक्रेन में तबाही का मंजर देखने को मिलना शुरु हो गया है। यूक्रेन में मध्यप्रदेश के कई जिलों के छात्र फंसे हैं। जो लगातार भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है। ऐसे ही शहडोल जिले के बुढ़ार निवासी दो भाई यूक्रेन के विनितस्या शहर में फंसे है। जिनका मदद की गुहार लगाने के वीडियो सामने आए हैं।

सरकार यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने का कर रही है प्रयास: शिवराज सिंह 

वहीं शहडोल रोजगार दिवस पर शहडोल आए, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान यूक्रेन में फंसे प्रदेश के छात्रों प्रति उदारता जताते हुए कहा कि वे लगातार सरकार के संपर्क में हैं और उन्हें वहां से लाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। वहीं परिजनों ने भी चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें लाने की जनप्रतिनिधियों से संपर्क सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। 

मदद के लिए आगे आया छात्रों का वीडियो

मध्य प्रदेश के कई जिलों से पढ़ाई करने यूक्रेन गए छात्र वहां फंसे हैं। जो अब सरकार वीडियो में माध्यम से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे ही शहडोल जिले के बुढार नगर के रहने वाले दो भाई ईशान, ऋषिकेश त्रिपाठी, यूक्रेन के विनितस्या शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे दोनों छात्रों का वीडियो सामने आया, जो मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने वीडियो ले माध्यम से बताया कि हम इस समय यूक्रेन के विनितस्या शहर मे है और सुबह 5 बजे सायरन बजा और हमारे साथ और भी कई छात्रों को बंकर मे पहुंचा दिया गया है और वहां से वीडियो बनाकर भी भेजा है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News