शिवराज सिंह ने पूछा, स्थिति स्पष्ट कीजिए कौन चला रहा सरकार? CM ने दिया ये जवाब

9/2/2019 4:50:57 PM

भोपाल: वन मंत्री उमंग सिंघार के बयान के बाद सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस से स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बताइए प्रदेश में सरकार कौन चला रहा है और प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन है। वहीं शिवराज सिंह के इस सवाल पर सीएम कमलनाथ ने कहा, 'हमें इसका जवाब देने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि सभी जानते हैं कि सरकार कौन चला रहा है।'



शिवराज सिंह ने किया सवाल
शिवराज सिंह ने उमंग सिंघार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, "मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व संवैधानिक संकट पैदा हो गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं, लेकिन कैबिनेट मंत्री कह रहे हैं असली सरकार तो दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। उनकी चिठ्ठी जा रही है, कौन-कौन से काम हुए बताओ क्या मंत्री को धमकाने का अधिकार उन्हें हैं।"


सोनिया गांधी से की ये अपील
पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी गांधी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब सोनिया गांधी बताएं कि प्रदेश का असली सीएम कौन है? हाईकमान तय करें कि सरकार कौन चलाए, अफसरों में भी कंफ्यूजन की स्थिति है। किसकी सुनें, किसकी न सुनें।"



सीएम कमलनाथ ने दिया ये जवाब
सोमवार को भोपाल लौटे सीएम कमलनाथ से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि प्रदेश में सरकार कौन चला रहा है और मुख्यमंत्री कौन है
ये है मामला
दरअसल, रविवार को वन मंत्री उमंग सिंघार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा मंत्रियों को चिट्‌ठी लिखने पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था- दिग्विजय सिंह को मंत्रियों को चिट्ठी लिखने की क्या जरूरत है। जब पर्दे के पीछे से वही सरकार चला रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि मंत्रियों को पत्र लिखने से साफ है कि सरकार में सब ठीक नहीं चल रहा है। ये जनता भी जानती है और सरकार के मंत्री और विधायक भी जानते हैं कि सरकार कौन चला रहा है।


 

meena

This news is Edited By meena