शिवराज का बड़ा बयान: ''राहुल बाबा अगर सच का साथ देते हो तो हटाओ अपने मुख्यमंत्री को''

2/5/2019 6:13:29 PM

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इन दिनों उत्तरप्रदेश के दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 'मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने दो महीने हो गए। चुनाव के समय 10 दिन में कर्जमाफ़ी का वादा किया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ। राहुल बाबा अगर सच का साथ देते हो तो हटाओ अपने मुख्यमंत्री को।'
 



इस बीच शिवराज ने कमलनाथ सरकार और राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'मध्यप्रदेश की जनता के मन में तकलीफ है, दर्द है कि हमारी सरकार नहीं बन पाई। हम सरकार में भले ही न हों लेकिन जनता के बीच जाना बंद नहीं किया। आज भी मैं अपना पूरा दिन जनता के साथ बिताता हूं।' उन्होंने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश में भले ही न बनी हो लेकिन वोट हमें कांग्रेस से ज़्यादा ही मिले। अपनी जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आज भी हम जनता के बीच लोकप्रिय हैं।'

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar