Video: शिवराज सिंह चौहान का सिवनी दौरा, लिया धान खरीदी केंद्र का जायजा

2/11/2019 5:06:04 PM

सिवनी: मध्यप्रदेश में लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान सूबे में अपनी सरकार बदलने के बाद पहलीबार सिवनी पहुंचे। जहां उनके स्वागत में पूर्व कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, वर्तमान बालाघाट सिवनी सांसद बोधसिंह भगत, वर्तमान विधायक दिनेश राय मुनमुन, सिवनी नगर अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर सहित सेकड़ों कार्यकर्ता सुकतरा हवाई पट्टी पहुंचे और जम के स्वागत किया।



जहां कार्यकर्ताओ ने अपने नेता से आगामी लोकसभा चुनाव में सिवनी बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के लिए सिवनी जिले का प्रत्याशी चुनने की बात कही और एक ज्ञापन भी सौपा जिसे सहजता से शिवराज सिंह चौहान ने ले लिया।



जानकारी के अनुसार ज्ञापन सौंपते वक्त गोरी शंकर बिसेन वहां मुख्य रुप से मौजूद रहे वे  बालाघाट संसदीय क्षेत्र के लिए अपनी बेटी मौसम बिसेन के लिए राजनीतिक पृष्ठभूमि तैयार कर रहे हैं। तो वही बोधसिंह भगत भाजपा से प्रबल दावेदार माने जा रहे है। उनकी उपस्थिति में सिवनी के कार्यकर्ताओं की मांग सहज नहीं मानी जानी चाहिए।



हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री सिवनी जिले के बरघाट क्षेत्र चक्रवाती राजा भोज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहीं शिवराज चौहान ने क्षेत्र की धान खरीदी केंद्र का भी जायज़ा लिया। उसके बाद वे गोपालगंज स्थित स्कूल  के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR