cm shivraj in gwalior: मुख्यमंत्री ने मीडिया के सामने निगाई केंद्र की योजना, चुनाव में जीत का दावा किया

7/11/2022 5:45:38 PM

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan in gwalior) ने ग्वालियर में पौधारोपण किया। उसके साथ बीजेपी (bjp) के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (vd
sharma) मौजूद रहे। सीएम शिवराज सिंह ने सर्किट हाउस में महोगनी का पौधा लगाया। यह पौधा इमारती लकड़ी और मेडिसन प्लांट की विशेषता रखता है। 


पेड़ की बताई अहमियत

मुख्यमंत्री (cm of madhya pradesh) ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित बनाने के लिए पेड़ (tree) लगाना है। सबसे अपील करता हूं, जितनी ऑक्सीजन लेते हैं, उतना इंतज़ाम हम करें। आप भी अपने जन्मदिन, बच्चों परिजनों के जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ और स्मृति दिवस पर पेड़ लगाए। 

 

चुनाव पर बोले सीएम शिवराज सिंह

भाजपा (bjp) विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। भारत के पीएम मोदी (pm modi) जी के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। शहरों और गांव के विकास के लिए अद्भुत योजनाएं बनी है। केंद्र और राज्य की योजनाएं हितग्राहियों तक पहुंचाने का काम स्थानीय निकाय करते हैं। इसलिए नगर सरकार अच्छी बनना चाहिए। भाजपा के मेयर पार्षद और अध्यक्ष बनते हैं तो बेहतर ढंग से विकास के काम होंगे, जनता के कल्याण की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में हम सफल होंगे, मुझे विश्वाश है इन मुद्दों जनता प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है और मिलेगा।

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh