विकास के लिए जरूरी है BJP: शिवराज सिंह चौहान

5/30/2022 12:49:01 PM

इंदौर (गौरव कंछल): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास के लिए भाजपा जरूरी है। इंदौर महानगर का जो स्वरूप है, वो भाजपा की नगर निगम, प्रदेश सरकार ने बनाया है। इंदौर आने वाले 10 साल मे बैंगलुरु और हैदराबाद को पीछे छोड़ देगा। इसके लिए जरूरी है भाजपा की नगर निगम, मेयर बने। पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर सीएम ने इंदौर स्थित पार्टी कार्यालय पर नगर, जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों व पार्टी नेताओं की बैठक ली। उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव के लिए भाजपा का कार्यकर्ता तैयार है। 

सीएम ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक 

सीएम शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भाजपा नगर और ग्रामीण की संयुक्त बैठक हुई। आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नगर और ग्रामीण के अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हुए। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इंदौर के कार्यकर्ताओं से मिलने का मौका नहीं छोड़ सकते। इंदौर के विकास में भाजपा का महत्वपूर्ण योगदान है और सभी कार्यकर्ताओं को आगे भी संकल्प लेना है कि इंदौर और भाजपा का ये स्थान बना रहे। उन्होंने हर वार्ड में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों के सम्मेलन करने के निर्देश दिए। 

विकास के लिए जरूरी है बीजेपी: शिवराज सिंह चौहान  

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विकास के लिए भाजपा जरूरी है। इंदौर महानगर, ग्रामीण क्षेत्र, जिला पंचायत, जनपद में भाजपा ने बेहतर काम किया। इंदौर आने वाले 10 साल में बैंगलुरु, हैदराबाद को पीछे छोड़ देगा लेकिन इसके लिए भाजपा का नगर निगम व मेयर जरूरी है। बैठक में वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड, महेन्द्र हार्डिया, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर  सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh