'झंडा ऊंचा रहे हमारा' जानिए कैसे तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जी-जान से जुटे हैं शिवराज

8/13/2022 1:31:33 PM

भोपाल (विवान तिवारी): हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tiranga campaign) के तहत 1 करोड़ 51 लाख घरों में तिरंगा फहराने को लेकर cm शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) ने जहां एक ओर लहरों पर तिरंगा लहरा कर लोगों को 13 से 15 अगस्त तक तिरंगे झंडे को अपने घरों पर लगाने की अपील की है।तो वही दूसरी ओर छोटे-छोटे बच्चों को स्कूलों में पढ़ाकर तिरंगा और हमारे देश के महापुरुषों की गाथा बताकर इस लक्ष्य को साधने और लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार तिरंगा अभियान को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। सभी अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने में हर जरूरी व्यवस्था करने को लेकर हिदायत दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि किस प्रकार उन्होंने अब तक लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने को लेकर अपील करते हुए दिन रात एक किया किया और इसी बीच वो इतिहास के पन्नों में उनकी ये मेहनत दर्ज भी हो रही है।

जब लहरों पर फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री ने बीते सोमवार की शाम को राजधानी के बड़ी झील (भोजताल) पर कई स्कूली और एनसीसी के बच्चों के साथ तिरंगामयी क्रूज पर बड़े ही शान से भींगते बारिश के बीच अपने हाथों में तिरंगा थामे, उसे लहराकर उपस्थित आमजन, राजधानी भोपाल और प्रदेश भर की जनता से 13 से 15 अगस्त तक हर दुकान और मकान में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। cm शिवराज सिंह (shivraj singh chouhan) ने इस आगाज के साथ ये कहा कि तिरंगा, देश की आन, बान और शान है। बड़ी झील में क्रूज की यात्रा करते हुए कमला पार्क, शीतल दास की बगिया, राजाभोज प्रतिमा के निकट वीआइपी रोड पर एकत्र नागरिकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा फहराने के अभियान से जुड़ने की अपील की। 

बारिश में फहराया तिरंगा 

देश भक्ति गीतों की धुन पर गीतों के साथ बारिश के बीच सूबे के मुख्यमंत्री और भांजे भांजियों के मामा ने भींगने और स्वास्थ खराब होने की परवाह किए बिना। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने सभी लोगो को संबोधित किया। इसके साथ ही गायिका आकृति मेहरा, पुलिस बैंड दल और नागरिकों ने भी राष्ट्रभक्ति के गीतों को अपना स्वर दिया। इस दौरान सीएम ने कहा कि 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे हो रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी ने आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रत्येक देशवासी से घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अपनी साख बढ़ा रहा है। 

जहां पढ़े वही पढ़ाया बच्चों को तिरंगे के इतिहास का पाठ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) बीते बुधवार को भोपाल के मॉडल स्कूल में बच्चों की क्लास लेने पहुंचे। उनके पास न तो उस दिन कोई किताब थी ना ही कोई कागजात जिसे देखकर वो बच्चों को कुछ पढ़ाते मगर जैसे ही भांजे भांजियों के पास मंच पर पहुंचे अपनी धाराप्रवाह बात सीधे बच्चों से शुरू कर दी मानो कोई टीचर जिसके विदाई पर बच्चे फुट फुट कर रोते हैं, वैसा कोई अतिअनुभवी शिक्षक बच्चों की क्लास ले रहा हो। इतिहास में शायद ही ऐसा कभी हुआ हो की कोई सीएम स्कूल में बच्चों की क्लास लेने पहुंचा हो और वो भी तिरंगे का इतिहास बतलाने। उन्होंने "शिवराज मामा की पाठशाला' कार्यक्रम में बच्चों को राष्ट्रध्वज तिरंगे और महान क्रांतिकारियों के विषय में पढ़ाया वो भी कई किस्से कहानियों के साथ। सीएम ने कहा  विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए। यह केवल गीत नहीं आजादी की लड़ाई का मंत्र था। 5,000 सालों का ज्ञात इतिहास है हमारा।

तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव (amrit mahotsav) में भोपाल और पूरा मध्यप्रदेश पूरी तरह से जश्न में सराबोर हैं। लगातार सीएम शिवराज के तिरंगा अभियान को सफल बनाने में किए जा रहे दिन रात की मेहनत और अथक प्रयासों की वजह से प्रदेश की राजधानी और पूरा एमपी देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है और 13 से 15 अगस्त तक एक अलग ही इतिहास रचने को तैयार खड़ा है। बीते दिन जब भोपाल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरी राजधानी मानो सिर्फ तीन रंग की बनी हुई है, ऐसी लग रही थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर अपने हाथ में तिरंगा थामे लोगो को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सड़क पर निकले और उनके साथ एक बहुत बड़ा जुलूस भी था। बता दे की यात्रा जहां से भी गुजरी सड़क पर खड़े लोगों ने यात्रा और सीएम का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। 

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब 

बीते बुधवार की शाम को भोपाल की सड़कों पर बने गजब नजारे को अब तक कोई भूल नहीं पा रहा है। सीएम के इस तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में जनसैलाब शहर की सड़कों पर उतर आया। यात्रा में नेताओं के साथ युवा, बुजुर्ग, नौजवान, बच्चे महिलाएं सभी शामिल हो गए मानो सीएम ने देश भक्ति की अलख सबके दिल में पहले से कई गुना ज्यादा जगा दी हो। यहां तक कि जो लोग भी इस अद्भुत यात्रा में शामिल न हो सके। उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए हाथों में तिरंगा लेकर सबका अभिवादन किया। यही नहीं उसके बाद से प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाले जा रहे हैं।

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh