साध्वी प्रज्ञा के प्रचार में लालटेन लेकर निकले शिवराज, दिग्विजय सिंह को बताया शैतान

5/6/2019 9:00:52 AM

भोपाल: लोकसभा चुनाव की सबसे रोचक सीट भोपाल पर बीजेपी और कांग्रेस का घमासान जारी है। इस दौरान नेताओं की जुबान भी खूब फिसल रही है। बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने लालटेन लेकर चुनाव प्रचार शुरु कर दिया है। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बीजेपी कार्यकर्ता भी लालटेन लेकर निकले। इस दौरान उन्होंंने कहा कि प्रदेश में अंधेर राज छाया हुआ है इसलिए अब लालटेन लेकर निकलना पड़ रहा है। उन्होंंने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना ही उन्हें शैतान कह दिया।



पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व शिवराज सिंह दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह घर में तो किसी को जी कहते नहीं और आतंकियों को जी कहते हैं। वे आतंकियों को का गुणगान करते हैं। शिवराज सिंह ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस आई, और बिजली गई। आज भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार, विकास के कार्य रोकने, गरीबों की योजना को रोकने का अंधेरा है।इसलिए आज लालटेन लेकर निकले हैं।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR