शिवराज का जवाहरलाल नेहरू पर तंज, बोले- कश्मीर की समस्या उन्हीं की देन है

4/18/2019 6:38:19 PM

भोपाल: एमपी में चुनावी प्रचार की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। नेता अपनी बेबाक बयानबाजी से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'कश्मीर की समस्या उन्हीं की देन है।'



 

सीएम कमलनाथ पर भी निशाना साधा
चंबल के मुरैना जिले में चुनाव प्रचार करने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'कश्मीर का एक हिस्सा सिर्फ उनकी वजह से ही भारत के पास नहीं हैं। कश्मीर की समस्या जवाहरलाल नेहरु की देन है। मुरैना में शिवराज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रचार के लिए पहुंचे थे।' इस दौरान शिवराज ने एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'जहां जाता हूं तो जनता कहती है मामा आज कल आपकी बहुत याद आती है, जब जब बिजली जाती है बिल अधिक आते हैं और जब फसल पर ओले गिरते हैं तो उसकी बाद भी पटवारी नहीं आते हैं'।

 

suman

This news is suman