पश्चिम बंगाल जाएंगे शिवराज, करेंगे जनसभा को संबोधित

2/4/2019 3:31:08 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते बीजेपी उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिन के प्रवास पर उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। यहां वे सीतापुर, धौरहरा, लखीमपुर, हरदोई और मिश्रिख के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 6 फरवरी को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगे। 

पश्चिम बंगाल में शिवराज बेहराम पुर और खड़ग पुर दौरे पर होंगे और वहां की जनता को संबोधित करेंगे। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बिहार के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने पटना में एक जनसभा को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने शिवराज और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar