सुमित्रा महाजन का बयान उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं - शोभा ओझा

1/26/2019 12:53:48 PM

भोपाल: कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने प्रियंका गांधी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा की गई टिप्पणी को उनके पद की गरिमा के प्रतिकूल बताया है। शोभा ने बिहार सरकार के मंत्री विनोद नारायण के बयान की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राजनीति में गांधी परिवार की सक्रियता से भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता डर गए हैं।
 


शोभा ओझा के अनुसार 'सुमित्रा महाजन लोकसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर आसीन हैं, उन्हें राजनीतिक बयानबाजी से परहेज करना चाहिए। प्रियंका गांधी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष का बयान संसदीय गरिमा और प्रतिष्ठा के अनुकूल नहीं कहा जा सकता। लोकसभा अध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी की भाषा नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि विधायिका में उनके पद को निर्विवाद एवं निष्पक्ष माना गया है। इससे अच्छा होता कि वे महिला एवं वरिष्ठ राजनेता होने के नाते प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने का स्वागत करती।

बिहार के मंत्री विनोद नारायण के द्वारा प्रियंका के बारे में दिए गए बयान पर भी शोभा आझा ने हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि 'झा द्वारा यह कहना कि प्रियंका गांधी सुंदर है परंतु सुंदरता से वोट नहीं मिलते, उनके निम्न स्तरीय राजनीतिक सोच को परिलक्षित करता है। झा का बयान पूरी तरह से महिला विरोधी और निंदनीय है, जिस आधार पर उन्होंने बयान दिया है उससे उनकी पार्टी की बौखलाहट और घबराहट पता चलती है। राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी की सक्रियता से श्री झा जैसे नेताओं और उनकी पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में हार का डर अभी से सताने लगा है।'

Vikas kumar

This news is Vikas kumar