शोभा ओझा का बड़ा बयान- ''BJP अपने नेताओं का करती है ''यूज़ एंड थ्रो''

1/31/2019 9:40:27 AM

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, 'भाजपा की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को नजरअंदाज किए जाना, भाजपा की वर्षों से चली आ रही परंपरा है। क्योंकि भाजपा 'यूज एंड थ्रो' का अपने नेताओं के लिए बेहतर इस्तेमाल करना अच्छी तरह जानती है। इसलिए उसने अपनी पार्टी के उपयोगी नेताओं के लिए मार्गदर्शक मंडल का गठन किया हुआ है। इसके पूर्व भी मार्गदर्शक मंडल में शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक गुरु लालकृष्ण अडवाणी शामिल किए जा चुके हैं।
 

 

 

ओझा ने कहा कि 'भाजपा के लिए बेकार साबित हो चुके शिवराज सिंह चौहान तक तो ठीक है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष को भी समिति से बाहर रखा गया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा को मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में हारने के परिणाम पहले से ही मालूम है। इसलिए वह पिटे हुए चेहरों का उपयोग नहीं करना चाहती। वैसे भी भाजपा में परंपरा रही है कि चुनाव हारने पर नेताओं को अलग-थलग कर दिया जाता है।'

 

suman

This news is suman