शोभा ओझा ने राज्यपाल को बताया BJP का एजेंट, मांगा इस्तीफा

2/3/2019 5:29:22 PM

भोपाल: राज्यपाल अनंदीबेन पटेल द्वारा पीएम मोदी का प्रचार करने वाले वीडियो को लेकर एमपी में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने उनके इस बयान से नाराजगी जाहिर की है। शोभा ओझा ने कहा कि,'अगर राज्यपाल को बीजेपी का कार्यकर्ता बनकर काम करना है तो वे अपना इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़ें। यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले वे चित्रकूट दौरे के वक्त सतना एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देते हुए विवादों में आई थीं।'



 

ये है पूरा मामला
विंध्य में दो दिवसीय दौरे पर गई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को गुढ़ स्थित सोलर पॉवर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची थीं। निरीक्षण के बाद उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। जब गांव के लोगों ने उनसे मांग की कि' सोलर पॉवर प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए, तो उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को सूची बनाने को कहा और जाते-जाते ग्रामीणों से उन्होंने साफ शब्दों में कहा- मोदी साहब का ध्यान रखो।' इस दौरान पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक राजेन्द्र शुक्ला व केपी त्रिपाठी भी मौजूद थे। 




कांग्रेस प्रवक्ता ने लगाया आरोप 
शोभा ओझा ने कहा कि 'राज्यपाल भाजपा की कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है। पहले भी राज्यपाल ने विधानसभा में अभिभाषण के दौरान भाजपा के प्रति निष्ठा दिखाई थी। कांग्रेस के क़र्जमाफी के बिन्दु को पढ़ा ही नहीं और बिना भाषण में लिखे भाजपा के नारे को पढ़ दिया। ओझा ने कहा कि संवैधानिक पद की मर्यादा को ध्यान  में रखते हुए  राज्यपाल को अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।'

 

 

suman

This news is suman