Video: श्री राम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी की नई पहल, गरीब बच्चों को बांटी सहायता राशि

12/8/2018 1:03:50 PM

उमरिया: श्री राम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी ने एक नई पहल करते हुए गरीब बच्चों को प्रोत्साहन राशि दे कर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बीड़ा उठाया है। यह राशि उन होशियार बच्चों को दी जा रही है जिन्होंने पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। 



जानकारी के अनुसार, गरीब बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन देने के लिए श्री राम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी ने सहायता राशि मुहिया करवाई हैं। यह राशि उन गरीब बच्चों को दी जा रही है जो पढ़ाई में अव्वल हैं और अपने मां बाप का नाम रोशन कर रहे हैं। जिसमें कंपनी की उमरिया ब्रांच की पहली सालगिराह पर छात्रों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें कंपनी ने 17 बच्चों को सम्मानित किया और 10 बच्चों को 3-3 हजार और 7 को 3500 रुपए का चेक दिए।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR