कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले लालचंद गुप्ता भाजपा में शामिल, CM मोहन ने दिलाई सदस्यता

3/20/2024 1:11:41 PM

सीधी(सूरज शुक्ला) : कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले लालचंद गुप्ता ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली। कल मंगलवार को लालचंद गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। आज उन्होंने कांग्रेस के पुराने सहयोगी वरिष्ठ नेता कन्हैया सिंह और 150 कार्यकर्ताओं समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
 

बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने पार्टी और उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। सीधी में एक निजी होटल में प्रेस कांन्फ्रेस के जरिए लालचंद गुप्ता ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की जानकारी दी थी।

प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा था कि 5 साल उपाध्यक्ष रहने के बाद आज तक एक भी बैठक नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि था कि प्रदेश अध्यक्ष के पास जाने पर अपना परिचय बताना पड़ता था। आपको बता दें कि लालचंद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 5 साल तक रहे हैं। पूर्व में वे भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

meena

This news is Content Writer meena