Punjab Kesari MP ads

MP में 15, 16, 17 और 18 अक्टूबर तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट; रहें सावधान

Thursday, Oct 15, 2026-10:04 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राज्य में अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को गर्मी महसूस होगी। जबकि रात के समय ठंड की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में 15, 16, 17 और 18 अक्टूबर तक ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के जिलों में चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, आज यानी गुरुवार को मौसम की बात करें तो प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, नीमच और मंदसौर में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक और अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की
तेज आंधी या बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे या खुले मैदान में न खड़े हों
बारिश के दौरान बिजली के खंभों से दूर रहें
खराब मौसम के बीच गैर जरूरी यात्रा से बचें
गाड़ी चलाते वक्त रफ्तार धीमी रखें
बच्चों व बजुर्गों का विशेष ध्यान रखना होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News