साधौ के बयान पर बोले सिलावट, कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करना सीखे

2/11/2021 8:04:31 PM

इंदौर (गौरव कंछल): प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होना अभी बाकी है। लेकिन दोनों प्रमुख पार्टियों में वार पलटवार का दौर शुरू हो चुका है। आज इंदौर में कांग्रेस नेताओं की बैठक के दौरान पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ ने भाजपा नेत्री व पूर्व महापौर मालिनी गौड़ को गूंगी गुड़िया कह दिया। जिसके मंत्री तुलसी सिलावट ने न सिर्फ साधो के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया बल्कि यह भी कहा एक महिला होते हुए दूसरी महिला का अपमान सही नहीं है।



सिलावट ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि मुख्यमंत्री बेटी की पूजा करते हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री महिला को आइटम बोलते हैं। वहीं एक महिला का इस तरह दूसरी महिला के लिए बोलना गलत है। यह बात उन पर भी लागू होती है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा संजय शुक्ला के सामने कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव लड़ने के बाद पर मंत्री ने कहा उनके पास एक प्रत्याशी है। हमारे पास नेताओं की कमी नहीं है। कैलाश जी हमारे देश के नेता हैं हम डंके की चोट पर पूरे प्रदेश में चुनाव जीत रहे हैं। इंदौर में कांग्रेस की जमानत जब्त होगी।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari