लड़कियों को प्राइवेट पार्ट दिखाकर गंदे इशारे करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, मोबाइल का डाटा देख पुलिस भी हैरान (VIDEO)

1/28/2022 9:35:36 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में पुलिस ने एक सिरफिरे को गिरफ्तार किया है। यह सिरफिरा लड़कियों को प्राइवेट पार्ट दिखाकर गंदे गंदे इशारे करता था। इसकी तलाश 4 थानों की पुलिस कर रही थी। इसी बीच एक छात्रा ने सिरफिरे का वीडियो बनाया और छत्रीपुरा पुलिस को दे दिया। आरोपी के फोन से बहुत सी अश्लील तस्वीरें और वीडियो क्लिप मिले हैं जिसे देख खुद पुलिसकर्मी भी हैरान हैं। पुलिस के अनुसार वह पूरा साइको लगता है उसे जेल भेज दिया गया है।

DCP जोन-4 राजेश सिंह के मुताबिक अश्लील इशारे करने वाले आरोपी का नाम महेश शर्मा है। वह पद्मालय कॉलोनी, शिक्षक नगर में रहता है और महेश राजबाड़ा के पास किसी दुकान का कर्मचारी है। वह पिछले कुछ दिनों से जूनी इंदौर और एमओजी लाइन पर लड़कियों को प्राइवेट पार्ट दिखाता था और अश्लील इशारे करता था। एक छात्रा ने आरोपी का VIDEO बनाकर पुलिस को दे दिया। लेकिन पुलिस उस वीडियो से आरोपी को नहीं पकड़ पाई। जैसे ही यह जानकारी छात्रा को लगी तो उसने दोबारा लड़के की गाड़ी का नंबर पुलिस को दिया। इस बार पुलिस आरोपी को ट्रेस करने में कामयाब हो गई और उसे न्यू GDC कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जिले के मल्हारगंज, जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा और छत्रीपुरा थानों की पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

meena

This news is Content Writer meena