यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

12/30/2018 11:54:12 AM

बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भौरा के समीप रविवार तड़के एक यात्री बस खाई में गिर गई। इस हादसे में छह यात्री घायल हो गए।



पुलिस के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के काष्ठागार के समीप हुई इस दुर्घटना में बस सवार छह यात्री घायल हो गए। इनमें बस चालक को गंभीर हालत में बैतूल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। बस की स्टेयरिंग फेल हो जाने के चलते यह हादसा हुआ है। 

 

suman

This news is suman