सो रहे किसान को मिली दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

12/11/2018 1:37:17 PM

जबलपुर: लालबर्रा थाना अंतर्गत ग्राम कनकी निवासी किसान की घर में सोते वक्त गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार किसान लेखराम ब्रम्हे रात में भोजन कर बिस्तर में सो गया था। सुबह परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि लेखराम की हत्या किसी रस्सी से गला घोंटकर की गई है। 

पुलिस का दावा संपत्ति विवाद
पुलिस का कहना है कि लेखराम की हत्या में नजदीकी का हाथ है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि संपत्ति या पारिवारिक विवाद लेखराम की मौत की वजह हो सकती है।

 

suman

This news is suman