समाजसेवी अजय लाल ने अपने जन्मदिन पर कमाई दुआएं, सैकड़ों परिवारों को बांटा राशन और गर्म कंबल

12/2/2021 12:27:58 PM

दमोह(इम्तियाज चिश्ती): आपने जन्मदिन मनाते बहुत से लोगों का देखा होगा लेकिन ऐसा जन्मदिन जिसमें सैकड़ों गरीब परिवारों को ठंड से बचने के लिए गर्म कंबल और खाने के लिए राशन उपलब्ध हो जाये तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है ? जी हां ऐसा ही जन्मदिन मनाया गया मध्यप्रदेश की प्रमुख समाज सेवी संस्था आधारशिला संस्थान के डायरेक्टर समाज सेवी डॉ अजय लाल का। उनके प्रशंसकों मित्रों ने मिलकर सबसे पहले वृद्ध आश्रम का रुख किया जहां मौजूद बुजुर्गों के बीच उनकी मौजूदगी में डॉ अजय लाल और उनके मित्रों ने केक काटकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

परिवार द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम के तहत गरीबों को ठंड से बचने के लिए गर्म कंबल बांटे, इसके अलावा डॉ अजय लाल के मित्र पप्पू नायक और स्थानीय सिविल 7 के पार्षद मिक्की चन्देल द्वारा 150 परिवारों को कंबल और राशन वितरित किये। जन्मदिन पर ये गिफ़्ट पाकर  गरीबों के चेहरे खिल उठे ।

PunjabKesari

        किसी के दर्द का एहसास हो तो ज़िंदगी है ।
        किसी की भूख का आभास हो तो ज़िंदगी है।।
        किसी बे ज़ुबा की तूं आवाज़ है तो ज़िंदगी है।
        किसी के आंसुओं से तेरी आह है तो ज़िंदगी है ।।

PunjabKesari

आपको बता दें अजय लाल वो शख्सियत है जिन्होंने अब तक अपने मिशन अस्पताल से 5000 हजार ऐसे गरीब मजलूमों के निःशुल्क जटिल ऑपरेशन करा दिए, जिनके बचपन से ही कटे होंठ फटे तालुओं हुआ करते थे, लेकिन आज इस महान समाज सेवी की कोशिशों से अब वो सुन्दर और स्वस्थ हैं। जिन लड़कियों की शादियां रुकी थी, उनके विवाह के रिश्ते आये और उनके भी हाथ पीले हुए। इस तरह की समाज सेवा के लिए जाने जाते है। डॉ अजय लाल और उनका परिवार जब ऐसे शख़्स का जन्मदिन हो तो भला गरीबों का भला क्यों ना हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News