Punjab Kesari MP ads

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी गई, फिर लॉकडाउन में कारोबार में पड़ा घाटा... मायूस होकर 3 साल की मासूम बेटी के साथ कुंए में कूद की आत्महत्या

Wednesday, Sep 21, 2022-07:22 PM (IST)

खंडवा(निशात सिद्दिकी) : मध्य प्रदेश के खंडवा में लॉकडाउन के बाद से कारोबार में गिरावट के चलते परेशान युवक ने अपनी मासूम बच्ची के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल खंडवा के माता चौक का रहने वाला है। वह पहले पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता था। बाद में उसने वापस आकर खरगोन के भीकनगांव में एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप खोली थी। लेकिन व्यापार में घाटा आने के बाद से वह डिप्रेशन में था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने कुएं से पिता पुत्री की लाश को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार राहुल सोलंकी खंडवा के माता चौक स्थित माली मोहल्ले का निवासी है। वह कल रात से घर नहीं पहुंचा। सुबह जब उसकी तलाश की गई तो हरसूद रोड पर स्थित एक निजी स्कूल के पास कुएं में राहुल और उसकी 3 साल की बेटी सिया का शव मिला। माना जा रहा है कि राहुल ने अपनी बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। जिससे राहुल के परिवार में मातम पसर गया। दोनों के शवों को कुंए से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के मुताबिक राहुल सोलंकी व्यवसाय को लेकर तनाव था। लेकिन किसी ने  भी ऐसा नहीं सोचा था कि एक पढ़ा-लिखा युवक ऐसा कदम उठा लेगा। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम को राहुल बेटी को लेकर घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं आया तो परिवार वालों ने तलाश भी की बुधवार सुबह घर से करीब दो किलोमीटर दूर  एक कुंए में उसकी लाश मिली।

पुलिस के अनुसार मृतक राहुल के पिता रेलवे में सेक्शन इंजीनियर है। राहुल भी पहले पुणे में साफ्टवेयर इंजीनियर था। शादी के बाद से खंडवा में रहने लगा। भीकनगांव में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान खोली थी। जो कि लॉकडाउन के कारण धंधा ठप होने से बंद करना पड़ी। परिवार आर्थिक रुप से संपन्न था। खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि एक दुखद सूचना मिली थी कि एक युवक कल से अपनी मासूम बेटी के साथ कहीं चला गया था। आज सुबह उस युवक और उसकी बेटी की लाश कुएं में मिली। संभवत उसने अपनी बेटी के साथ खुदकुशी कर ली है। हम ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है कि किन कारणों से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News