पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के रिश्तेदार के घर पर किया था हमला,गर्भवती पत्नी को इतना पीटा कि हो गया गर्भपात

4/23/2022 7:15:20 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): गांधीनगर इलाके में 4 दिन पहले एक युवक के खिलाफ एक लड़की ने छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज करवाया था। पीड़िता के घरवालों ने इसके बाद आरोपी के एक रिश्तेदार के घर में घुसकर हमला कर दिया था। आरोपी के रिश्तेदार को बुरी तरह मारा पीटा गया था। आरोप है कि चाकू भी मारे गए हैं। इतना ही नहीं आरोपी युवक की गर्भवती पत्नी पर भी युवती के परिजनों ने जानलेवा हमला किया था, जिससे उसका गर्भपात हो गया। 

 

आरोपियो ने घर में घुसकर किया था हमला 

यह पूरा मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। इस हमले में युवती का गर्भपात हो गया है। अब युवती के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि गांधीनगर थाना पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की है। नैनोद मल्टी में रहने वाले सोनू बब्बू मराठा के खिलाफ 4 दिन पहले छेड़छाड़ प्रकरण दर्ज हुआ था। इस घटना के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने सोनू के रिश्तेदार मुकेश के घर में घुसकर हमला कर दिया। मुकेश को बुरी तरह मारा-पीटा गया। उसे चाकू भी मारे गए।

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

एडीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि इतना ही नहीं मुकेश की गर्भवती पत्नी पर भी हमला किया गया। आरोप है कि इस हमले में घायल मुकेश की पत्नी का गर्भपात हो गया। गंभीर हालत में 3 दिन से उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर आरोप गांधीनगर पुलिस पर लगाए जा रहे हैं कि मुकेश और उसके रिश्तेदार मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे तो गांधीनगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बाद में मारपीट की मामूली धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें चलता कर दिया। अब पीड़ित पक्ष आला पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगा रहा है।

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh