किसी ने कहा रमजान का चांद तो किसी ने कहा शुक्र ग्रह, शुक्रवार की रात आसमान में दिखा अद्भुत नज़ारा

3/25/2023 12:41:06 PM

दमोह (इम्तियाज चिश्ती): देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद की अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। दरअसल शुक्रवार की शाम चांद अपने असली रूप में नज़र आया। शाम के वक़्त जब चांद आसमान पर दिखाई दिया तो मुस्लिम भाइयों ने चांद का दीदार करते हुए कहा कि रमज़ान का चांद बड़ा खूबसूरत है  चांद के ठीक नीचे चमकता तारा दिखाई दिया।

चांद के बिल्कुल पास तारे जैसी जो रौशनी नजर आई उसे खगोलशास्त्र के जानकारों की माने तो यह वीनस (शुक्र ग्रह) है। यह खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया में खूब शेयर की जा रही है। बताया जा रहा है कि परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार शाम को पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र के साथ जोड़ी बनाता नजर आ रहा है।

meena

This news is Content Writer meena