नहीं लौटा पिकनिक पर गया बेटा, मां का इंतजार हुआ हमेशा के लिए खत्म

8/17/2018 4:05:03 PM

ग्वालियर :  बेटा लोकेन्द्र पिकनिक पर निकल रहा था तो मां पुष्पा ने उसे मना किया था। लेकिन उसने जल्द आने की कहकर मां को मना लिया। जब उसके पानी में बहने और डूबने की खबर आई तो मां का कलेजा मुंह को आ गया। लेकिन उन्हें विश्वास है कि वह कहीं न कहीं तो मिल जाएगा। उसे तलाशने पूरा परिवार सुल्तानगढ़ पहुंच गया। जंगल से लेकर पहाड़ तक सभी जगह एक ही आश के साथ तलाशा जा रहा है शायद वह कहीं दिख जाए।

बाबा वाली पहाड़िया गिरवाई निवासी लोकेंद्र पिता भगवान सिंह कुशवाह, बीए के साथ ही एसआई की तैयारी कर रहा था। जब वह अपने साथियों के साथ जा रहा था। तभी मां ने उसे नहीं जाने के लिए कहा था। लेकिन जब उसने जिद की तो मां ने भी इजाजत दे दी। जिसके बाद उसने भी जल्दी आने का वादा किया था। लेकिन घर वालों पर शाम को उसके पानी में बह जाने की खबर पहुंची। जब यह सूचना घर पहुंची तो किसी को यकीन नहीं हुआ कि वहां क्या स्थिति है। बस गाड़ी मंगाई और पूरा परिवार लोकेन्द्र को तलाशने के लिए रवाना हो गया।

 

 

suman

This news is suman